विज्ञापन

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ. नीलम सिंह उर्फ ‘द स्किन डॉक्टर’ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ. नीलम सिंह उर्फ 'द स्किन डॉक्टर' को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर करिश्मा कपूर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ. नीलम सिंह उर्फ ‘द स्किन डॉक्टर’ गिरफ्तार
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने कारोबारी संजय कपूर की मौत के बाद कपूर फैमिली से जुड़े एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ. नीलम सिंह उर्फ ‘द स्किन डॉक्टर' को गिरफ्तार कर लिया है. 'द स्किन डॉक्टर' पर कपूर फैमिली के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है.

सूत्रों ने बताया कि कपूर परिवार से इस मामले को लेकर वसंत कुंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इन्फ्लुएंसर डॉ. नीलम सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

ऑटो कंपोनेंट्स कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय निधन हो गया था. बाद में मेडिकल रिपोर्ट में उनकी मौत को स्वाभाविक बताया गया और इसका कारण लेफ्ट वेंट्रिकुलर हाइपरट्रॉफी और इस्कीमिक हार्ट डिजीज को माना गया.

हालांकि, बाद में यह मामला तब विवादों में घिर गया जब संजय कपूर की मां रानी कपूर ने यूनाइटेड किंगडम में एक आपराधिक जांच की मांग की. उन्होंने संजय की मौत के आसपास की 'अस्पष्ट परिस्थितियों' का हवाला दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने संजय कपूर की 30 हजार करोड़ के कारोबार और विरासत से जुड़े मामलों को लेकर भी आरोप लगाए. फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है. 

संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने 2003 में शादी की थी और 2016 में उनका तलाक हो गया. उनके दो बच्चे हैं. अलग होने के बाद, संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karishma Kapoor, Sanjay Kapur, Delhi Police, Social Media Influencer Arrest, Kapur Family
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com