Breaking News Live Updates: हिमाचल प्रदेश के 4 नगर निगमों के लिए आज वोट डाले जाएंगे. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है. 4 नगर निगमों के 439 पदों के लिए 1147 उम्मीदवार मैदान में हैं.नतीजे 31 मई को आएंगे. पीएम मोदी आज नीदरलैंड की हेग सिटी में सीईओ राउंड टेबल बैठक में हिस्सा लेंगे. सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या अब बढ़कर 33 से 37 कर दी गई है. मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार ने राष्ट्रपति की मंदूरी मिलते ही इसे जारी कर दिया है. देश-दुनिया की हर ताजा तरीन खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ
Himachal Nagar Nigam Chunav Live Updates: किन चार नगर निगमों में डाले जा रहे वोट?
हिमाचल के जिन चार नगर निगमों में आज वोट डाले जा रहे हैं उनमें है सोलन,मंडी, धर्मशाला और पालमपुर. सोलन कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है.यहां स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ने चुनाव प्रचार किया था. मंडी में जयराम ठाकुर ने मोर्चा संभाला है क्योंकि यह उनका राजनीतिक गढ़ माना जाता है.पालमपुर में भाजपा वर्सेज कांग्रेस की लड़ाई है तो धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा के लिए राजनीतिक लिटमस टेस्ट की तरह है.