प्रतीकात्मक इमेज
- मुंबई में दिनदहाड़े एक रेप-पीड़िता की मां पर धारदार हथियार से हमला
- आरोपी कांबले के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है
- स्थानीय लोगों ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया
मुंबई:
मुंबई में दिल दहला देने वाली एक वारदात में एक अधेड़ पुरुष ने दिनदहाड़े एक रेप-पीड़िता की मां को सिर्फ इसलिए धारदार हथियार से गोद डाला, क्योंकि उसने पुरुष के बेटे के खिलाफ दर्ज रेप केस को वापस लेने से इनकार किया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी शिवाजी कांबले ने कुर्ला इलाके में दिनदहाड़े 37-वर्षीय महिला को पेट और गले पर वार किया. नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में कांबले के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. समाचार पत्र मिड डे में प्रकाशित खबर के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि शिवाजी कांबले के 22-वर्षीय बेटे को घायल महिला की बेटी से रेप के आरोप में अगस्त में गिरफ्तार किया गया था और वह तभी से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है.
यह भी पढ़ें: हैवान बने बाप ने चलती ट्रेन से फेंकी तीन मासूम बेटियां, एक की मौत
मिड डे के अनुसार, नेहरू नगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "(हत्या के प्रयास की) घटना शाम को 6:30 बजे के आसपास हुई, जब महिला सब्ज़ी बाज़ार में थी. कांबले इस महिला के पास पहुंचा, उसे धमकाने से बातचीत की शुरुआत की और अपने बेटे के खिलाफ रेप का केस वापस लेने के लिए कहा. लेकिन जब महिला ने इस बात से इनकार कर दिया, कांबले ने उसके बाल पकड़कर खींचे और हमला कर दिया. धारदार हथियार से महिला के पेट और गले पर वार करने से पहले शिवाजी कांबले ने उसे लात भी मारी. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने महिला को खून से लथपथ हालत में तुरंत घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन तब तक शिवाजी कांबले घटनास्थल से फरार हो चुका था."
VIDEO: घर लौट रही लड़की पर दिनदहाड़े चाकू से हमला, मौत
पुलिस ने बताया कि शिवाजी के बेटे और रेप के आरोपी को ज़मानत देने से कोर्ट इनकार कर चुकी है. नेहरू नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर प्रमोद कोपरडे ने बताया, "कांबले को कल रात हिरासत में ले लिया गया था. वह हताशा में ये हरकत कर बैठा, क्योंकि उसके बेटे की ज़मानत की अर्ज़ी नामंज़ूर हो गई थी." कोपरडे के अनुसार, शिवाजी कांबले के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से भड़काने के लिए जानबूझकर अपमान करना) तथा धारा 506 (आपराधिक रूप से डराना-धमकाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Woman Gets Stabbed, Rape Case