मुंबई के चेंबूर में अपने मुंहबोले साले की हत्या कर शव के कई टुकड़े किचन में छुपाकर रखने का हैवानियत भरा मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी शफीक अहमद अब्दुल मलिक शेख को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक का नाम ईश्वर पुतरन है. 17 साल के ईश्वर की परवरिश आरोपी की पत्नी के पिता ने की थी.
पुलिस के मुताबिक आरोपी शफीक अहमद ने बताया कि, मृतक ईश्वर अपनी मुंहबोली बहन को छेड़ता था. कई बार समझाने के बाद भी जब वह नही माना तो 28 अगस्त को उसने कोयते से उसकी हत्या करके उसके शरीर को टुकड़े-टुकड़े किया और उन्हें घर के किचन में छुपा दिया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल ईश्वर पुतरन जब 8 साल का था तभी से शफीक के ससुर ने उसका पालन पोषण किया था. शफीक का ससुर हिंदू है जबकि उसकी सास मुस्लिम है. शफीक की पत्नी ईश्वर को अपना मुंहबोला भाई मानती थी.
पुलिस के मुताबिक दो दिन तक जब ईश्वर नहीं दिखा तो शफीक के ससुर ने उससे उसके बारे में पूछा, लेकिन आरोपी ठीक से जवाब नहीं दे रहा था. मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद जब पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की तो उसने हत्या करके शव के टुकड़े करने की बात कबूल की.
डीसीपी हेमराज राजपूत ने बताया कि मुंबई की आरसीएफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शफीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं