ब्रिटेन को तीन महीने के अंदर तीसरा प्रधानमंत्री मिल गया है. मंगलवार को भारतीय मूल के ऋषि सुनक (New UK Prime Minister Rishi Sunak) ने नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. 42 साल के ऋषि सुनक ने बकिंघम पैलेस पहुंचकर किंग चार्ल्स से मुलाकात की. ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के PM का पदभार संभालने के बाद कई मंत्रियों से पद छोड़ने को कहा है. वहीं, ऋषि सरकार की ओर से शाम तक दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं, जिसमें उप प्रधान मंत्री के रूप में डोमिनिक राब को नियुक्त किया गया है. साथ ही जेरेमी हंट वित्त मंत्री के रूप में बने रहेंगे.
ब्रिटेन के नए प्रधान मंत्री ऋषि सनुक ने किंग चार्ल्स द्वितीय के साथ बैठक के एक घंटे के भीतर अपने एजेंडे को लागू करने की तैयारी शुरु कर दी है. सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा के लिए लिज़ ट्रस के मंत्रियों की टीम के कई सदस्यों के इस्तीफे के लिए कहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब तक तीन मंत्रियों को पद छोड़ने के लिए कहा जा चुका है. सूत्रों ने बताया कि इनमें व्यापार मंत्री जैकब रीस-मोग, न्याय मंत्री ब्रैंडन लुईस और विकास मंत्री विक्की फोर्ड शामिल हैं. रिपोर्टों के अनुसार जेरेमी हंट वित्त मंत्री के रूप में बने रहेंगे.
ट्रस ने 49 दिन सरकार चलाने के बाद बीते दिनों इस्तीफा दे दिया था. सुनक ने कहा, "लिज़ ट्रस इस देश में विकास और सुधार करना चाहती थीं. यह गलत नहीं था. यह एक नेक उद्देश्य है और मैंने बदलाव लाने के लिए उनकी बेचैनी की प्रशंसा की. लेकिन कुछ गलतियां की गईं, जो बुरे इरादों से पैदा नहीं हुईं, लेकिन फिर भी गलतियां हुईं. जिन्हें अब सुधारना है."
10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर मीडिया से बात करते हुए ऋषि सुनक ने कहा, 'गलतियों को अब सुधारने की शुरुआत होगी. मैं अपने देश को एकजुट करूंगा और नागरिकों का भरोसा जीतूंगा.' उन्होंने कहा कि भरोसा तो कमाया जाता है और मैं यह हासिल करूंगा. मैं उन चुनौतियां का सामना करूंगा, जो देश के सामने हैं."
ये भी पढ़ें:-
"लगान से लगाम तक...": भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन का PM बनने पर शशि थरूर का ट्वीट
आज ब्रिटेन के पीएम पद की शपथ लेंगे ऋषि सुनक, जानें खास बातें
किंग चार्ल्स ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का पीएम नियुक्त किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं