विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2017

झारखंड के लातेहार में मां और बेटी की गोली मारकर हत्या

पुलिस ने कहा कि हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारने से पहले दोनों को रस्सी से बांध दिया था. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

झारखंड के लातेहार में मां और बेटी की गोली मारकर हत्या
प्रतीकात्मक फोटो.
  • गोली मारने से पहले मां और बेटी को रस्सी से बांधा
  • पुलिस नक्सली घटना से भी इनकार नहीं कर रही
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
रांची: झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने एक मां और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने 43 वर्षीय रीता देवी और उसकी 19 वर्षीय बेटी सपना कुमारी को मकरा गांव में उनके घर से घसीटते हुए 500 मीटर दूर ले गए और गोली मार दी. 

यह भी पढ़ें : बिहार में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या

वीडियो देखें : जुनैद हत्याकांड के आरोपी को बेल



पुलिस ने कहा कि हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारने से पहले दोनों को रस्सी से बांध दिया था. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. हमले के दो कारण माने जा रहे हैं. एक तो यह नक्सली घटना हो सकती और दूसरा प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Latehar, Shot Dead
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com