हैदराबाद के एल बी नगर इलाके में 35 वर्षीय मैकेनिक को कथित रूप से आठ वर्षीय लड़की का यौन शोषण करने की कोशिश के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति लड़की को उसके घर से बहला फुसलाकर नजदीक के एक इलाके में ले गया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की. उस समय लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे.
प्रिंसिपल ने ऑफिस में किया महिला टीचर का रेप, हुआ गिरफ्तार
एक महिला ने उसे देखकर शोर मचाया जिसके बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने व्यक्ति को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Video: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद जयपुर में तनाव , इंटरनेट सेवा बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं