- 31 अगस्त को हुआ था हादसा
- शौच के लिए जाते वक्त हो गई थी लापता
- आरोपी ने स्वीकार कर लिया अपना जुर्म
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के आटा क्षेत्र में 31 अगस्त को गुम हुई दलित किशोरी की हत्या के आरोप में उसी के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि 31 अगस्त की शाम को आटा थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 साल की एक लड़की शौच के लिए गांव के बाहर खेतों में गई थी. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था.
शर्मनाक! बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी पिता को गोरखपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया, ''एक सितम्बर को खोजबीन के बाद किशोरी का शव गांव के बाहर बबूल की झाड़ियों में मिला. उसकी आंखें फूटी थीं. शव के पोस्टमार्टम में बलात्कार की भी पुष्टि हुई थी.'' उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन के दौरान संदेह होने पर पुलिस ने सोमवार को भभुआ इलाके के पास रंजीत अहिरवार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.
तीन बच्चे और मां का शव फंदे से लटका मिला, दो बच्चियों से किया गया था रेप
आरोपी की पहचान रंजीत के तौर पर हुई है. सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी ने 31 अगस्त को गुम हुई किशोरी की बलात्कार के बाद हत्या करने और उसकी आंखें फोड़ने का जुर्म कुबूल कर लिया. उन्होंने कहा रंजीत पर पहले से लूट, मारपीट और बलात्कार के कई मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल उसके खिलाफ बलात्कार, हत्या के आरोप तथा पास्को एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. (इनपुट-भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं