- पंजाब के अबोहर में एक व्यवसायी संजय वर्मा की भरे बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई.
- लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक सोशल मीडिया के जरिए अबोहर के इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है.
- पोस्ट में कहा गया कि जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा या हमारे खिलाफ जाएगा, उसे भी जमीन में मिला देंगे.
- साथ ही पोस्ट में कहा कि हम जो करते हैं, उसकी जिम्मेदारी भी लेते हैं, चाहे वह हत्या हो या जानलेवा हमला.
पंजाब के अबोहर में सोमवार की सुबह प्रतिष्ठित व्यवसायी संजय वर्मा की भरे बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्या के बाद अबोहर में सनसनी फैल गई. अब इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. अनमोल बिश्नोई की डीपी लगी और आरजू बिश्नोई के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी ली गई है. सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया है कि आखिर क्यों संजय वर्मा की हत्या की गई. साथ ही धमकी दी गई है कि जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा या हमारे खिलाफ जाएगा, उसे जमीन में मिला देंगे.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट में कहा गया, "जय श्रीराम ॐ, राम-राम सभी भाइयों को. अबोहर के न्यू वियर वेल की जो हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लो, आरजू बिश्नोई और शुभम लॉकर (महाराष्ट्र) लेते हैं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'तो हमने ठोक दिया...'
इस पोस्ट में हत्या का कारण बताते हुए लिखा गया, "हमने इसे कॉल किया था किसी पर्सनल झगड़े को लेकर, जब इसने पहचानने से मना कर दिया तो हमने इसे ठोक दिया ताकि इसे पता चल जाए कि हम कौन हैं. जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा या हमारे खिलाफ जाएगा, उसे भी जमीन में मिला देंगे."
साथ ही लिखा, "हम जो करते हैं, उसकी जिम्मेदारी भी लेते हैं, चाहे वह हत्या (IPC 302) हो या जानलेवा हमला (IPC 307). हमारे काम की जिम्मेदारी हम खुद लेते हैं."
गैंग ने पोस्ट में एक चेतावनी देते हुए लिखा, "फर्जी बदमाशी करने वालों को चेतावनी: हम तुम्हारी अकड़ तोड़ देंगे और उंगलियां नीचे करवा देंगे."
इस पोस्ट में RIP अंकित भाडू शेरेवाला, जितेंद्र गोगी मान ग्रुप, काला राणा और हरी बॉक्सर को टैग किया गया है.
भरे बाजार में हत्या
बता दें कि पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोमवार को शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और "न्यू वियर वेल" जेंट्स टेलर शोरूम के सह-संचालक संजय वर्मा की भरे बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह सनसनीखेज वारदात भगत सिंह चौक पर स्थित उनके शोरूम के बाहर उस समय हुई जब संजय वर्मा अपनी कार से वहां पहुंचे थे.
अंधाधुंध मारी गोलियां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन हमलावर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और जैसे ही संजय वर्मा कार से उतरे, उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चला दीं. वारदात के बाद हमलावरों की बाइक फिसल गई, जिसके बाद उन्होंने कुछ दूरी तक पैदल भागते हुए एक अन्य मोटरसाइकिल सवार को बाइक से उतार कर उसकी बाइक छीन ली और फरार हो गए. घायल संजय वर्मा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं