विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2023

कोटा: IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्र की पीट-पीटकर हत्या, हिरासत में लिए गए संदिग्ध

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में रखा गया है, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से उसके परिजनों के आने के बाद किया जाएगा.

कोटा: IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्र की पीट-पीटकर हत्या, हिरासत में लिए गए संदिग्ध
पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे कोचिंग छात्रों के बीच मारपीट हुई थी.
कोटा:

कोटा के इंदिरा विहार इलाके में आईआईटी-जेईई के लिए तैयारी करने वाले 17 वर्षीय छात्र की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम को छात्र जब यहां एक चाय की दुकान पर बैठा था तभी कुछ युवकों ने उस पर लोहे के सरिया और जंजीरों से हमला किया था. आरोपी कथित तौर पर कोचिंग के छात्र थे.

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सत्यवीर उर्फ राजवीर उर्फ रौनक के रूप में हुई है, जो करीब दो साल से यहां एक कोचिंग संस्थान में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा था.

उन्होंने बताया कि 11वीं कक्षा के छात्र सत्यवीर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में रखा गया है, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से उसके परिजनों के आने के बाद किया जाएगा.

इलाके के एक दुकानदार ने कहा कि उसने लोहे की छड़ और जंजीर लिए कुछ युवकों को 17 वर्षीय लड़के का पीछा करते देखा, जिन्होंने आखिरकार उस पर हमला कर दिया.

पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे कोचिंग छात्रों के बीच मारपीट हुई थी.

उन्होंने बताया कि हमले में घायल छात्र अपने कमरे में चला गया जहां देर रात उसकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया.

इलाके के क्षेत्राधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) भवानी सिंह ने कहा कि घातक हमले में लगभग सात से आठ कोचिंग छात्रों के शामिल होने का संदेह है.

उन्होंने कहा कि जांच जारी है और हमले का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है.

डीएसपी ने कहा कि मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा जल्द बहाल कर विधानसभा चुनाव करवाएं : विपक्ष

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kota, IIT-JEE, Student Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com