विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2023

कंझावला मामला : नये सीसीटीवी फुटेज में होटल के बाहर कुछ लोगों को रिसीव करती दिखी अंजलि

होटल से घर जाते वक्त निधि और अंजली एक साथ स्कूटी पर गए थे. इसका सीसीटीवी सामने आ चुका है, जिसमें अंजली पीछे बैठी थी और निधि स्कूटी चला रही थी.

कंझावला मामला : नये सीसीटीवी फुटेज में होटल के बाहर कुछ लोगों को रिसीव करती दिखी अंजलि
कंझावला मामले में लगतार नये-नये सीसीटीवी फुटेज आ रहे हैं.

नये सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि घटना की रात होटल के बाहर अंजलि से मिलने कुछ और लोग भी आए थे. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि अंजलि उन लोगों को बाहर रिसीव करने के लिए भी गई थी.

इन सभी लोगों से पहले अच्छे से मुलाकात हुई, लेकिन ऐसा भी लग रहा है कि उन्हीं लोगों से बाद में कुछ कहासुनी भी हुई थी. वीडियो फुटेज में ध्यान से देखने पर अंजलि नजर आ रही है और उसे होटल के भीतर जाते हुए भी देखा जा सकता है.

इन्हीं में से कुछ लोग होटल के भीतर भी अंजलि के पीछे-पीछे गए थे. अंजलि दो बार उन लोगों को रिसीव करने के लिए आई थी. दोनों बार अलग-अलग गाड़ियों में लोग आए थे. हालांकि, होटल से घर जाते वक्त निधि और अंजली एक साथ स्कूटी पर ही गए थे. इसका सीसीटीवी सामने आ चुका है, जिसमें अंजली पीछे बैठी थी और निधि स्कूटी चला रही थी.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के आयानगर में 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, कोहरे के कारण 26 ट्रेनों के पहुंचने में एक से 10 घंटे की हुई देरी

"सहानुभूति से रहित...": 'पेशाब मामले' पर डीजीसीए ने की एयर इंडिया की खिंचाई

कंझावला मामला : सीसीटीवी में घटना के तत्काल बाद अपने घर के बाहर फोन पर बात करते दिखा कार मालिक, गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanjhawala Case, Kanjhawala Case Anjali, Kanjhawala Cctv Footage, Kanjhawala, Kanjhawala Delhi, Kanjhawala Incident, Kanjhawala News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com