दिल्ली में फदर्स-डे के दिन एक पिता ने अपनी बेटी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. बेटी का 'कसूर' सिर्फ इतना था कि वह अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी, लेकिन पिता को यह मंजूर न था. बेटी के मर्डर का यह सनसनीखेज मामला दिल्ली के कंझावला से सामने आया है. पिता नंदकिशोर ने अपनी बेटी की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि उसकी बेटी शादी के लिए मना कर रही थी. वह कहीं और शादी करना चाहती थी.
ग्लास कटर से की हत्या
पुलिस के मुताबिक, नंदकिशोर ने पूरी प्लानिंग कर बेटी की हत्या को अंजाम दिया. वह बेटी को कैब बुक करके खेतों में ले गया. यहां नंदकिशोर ने ग्लास काटने वाले उपकरण से बेटी की हत्या कर दी. नंदकिशोर ग्लास कटिंग का काम ही करता है. पुलिस ने नंद किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कत्ल करने से पहले पी थी शराब
बताया जा रहा है कि पिता और बेटी ने नरेला फ्लाइओवर से कैब बुक की थी. इसके बाद नंदकिशोर ने कैब के ड्राइवर के साथ शराब भी पी थी. शराब पीने के दौरान भी नंदकिशोर, कैब ड्राइवर से कह रहा था कि वह बेटी को मौत के घाट उतार देगा. इसके बाद नंदकिशोर ने कंझावला में गाड़ी रुकवाई और कैब ड्राइवर को पैसे देकर भेज दिया. इसके बाद नंदकिशोर ने बेटी का खेत में कत्ल किया और वहां से भाग गया.
हृदयविदारक घटना, लोग हैरान
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. लोग इस हृदयविदारक घटना और पिता द्वारा किए गए कृत्य से स्तब्ध हैं. लोग ये यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि नंदकिशोर अपनी बेटी को मौत के घाट उतार सकता है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. यह जानकारी अभी भी प्रारंभिक है और पुलिस जांच जारी है.
ये भी पढ़ें :- मुंबई नॉर्थ ईस्ट सीट : 48 वोट, EVM, मोबाइल, OTP वाला मामला क्या है, पूरी बात समझिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं