विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2018

जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद को धमकी- तुम हमारी हिट लिस्ट में हो

दलित नेता और गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने भी कल आरोप लगाया था कि उन्हें रवि पुजारी की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिली हैं.

जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद को धमकी- तुम हमारी हिट लिस्ट में हो
उमर खालिद ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज करवाया है.
  • दिल्ली पुलिस में की शिकायत
  • धमकी देने वाले ने खुद को बताया गैंगेस्टर रवि पुजारा
  • जिग्नेश मेवानी को भी दी गई धमकी
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता उमर खालिद  ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही है और धमकी देने वाले ने खुद की पहचान फरार गैंगेस्टर रवि पुजारी ने बताया है. दलित नेता और गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने भी कल आरोप लगाया था कि उन्हें रवि पुजारी की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिली हैं.

कौन हैं पत्रकार जे डे,क्यों हुई थी हत्या, जानिये घटना से जुड़े 5 अहम तथ्य

खालिद ने कल दिल्ली पुलिस से संपर्क करके धमकी के संबंध में मामला दर्ज कराया है. पुलिस अधिकारी ने बताया है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं. छात्र नेता ने कल ट्वीट करके पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी.

वीडियो : दाऊद की ,संपत्ति होेगी जब्त

गौरतलब है कि इससे पहले  उत्तर प्रदेश के कई बीजेपी विधायकों  को भी कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड की ओर से धमकियां आ चुकी हैं. इसके बाद दिल्ली में भी कुछ लोगों ने शिकायत की है कि उन्हें भी ऐसी धमकियां दी गई हैं. 



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Umar Khalid Threatned
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com