विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2017

झारखंड में अज्ञात लोगों ने की दो बच्चों सहित महिला की हत्या

घटना के बाद से महिला का पति फरार है.पुलिस घटना की जांच कर रही है और फरार पति की तलाश जारी है. उन्होंने बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार अभी तक बरामद नहीं किया गया है.

झारखंड में अज्ञात लोगों ने की दो बच्चों सहित महिला की हत्या
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • धनबाद जिले के लोहरबरवा की घटना.
  • घटना के बाद से महिला का पति फरार है.
  • पुलिस घटना की जांच कर रही है और फरार पति की तलाश जारी है.
धनबाद जिले के लोहरबरवा में उस वक्त लोग सकते में आ गए जब एक महिला समेत उसके दो बच्चों की हत्या की खबर
लोगों ने सुनी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया.

धनबाद जिले के लोहरबरवा में अज्ञात लोगों ने एक महिला और उसकी बेटी एवं बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को दी जानकारी में बताया कि पीड़ितों की पहचान अनुपमा (27), आभा (चार) और अभय (दो) के रूप में की गयी है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली : 40 साल की पांच बच्चों की मां की चाकू मारकर हत्या

VIDEO : झारखंड: चोटी कटवा के शक में महिला की हत्या
घटना के बाद से महिला का पति फरार है.पुलिस घटना की जांच कर रही है और फरार पति की तलाश जारी है. उन्होंने बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार अभी तक बरामद नहीं किया गया है.(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Female Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com