विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2019

दुकान में घुसकर सर्राफा कारोबारी को मारी गोली, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली वारदात

बेखौफ बदमाशों ने दिन दहाड़े दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और फिर कारोबारी के शरीर में तीन गोलियां दाग दी.

दुकान में घुसकर सर्राफा कारोबारी को मारी गोली, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली वारदात
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई
मुजफ्फरनगर:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सर्राफा कारोबारी की दुकान में घुसकर हमला किया गया.बेखौफ बदमाशों ने दिन दहाड़े दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और फिर कारोबारी के शरीर में तीन गोलियां दाग दी. हमले में सर्राफा व्यापारी के साथ उनके दो बेटे भी घायल हुए हैं. तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि सर्राफा व्यवसायी दुकान के भीतर अपनी सीट पर बैठे हुए हैं तभी एक युवक दुकान में घुसता है जिसके हाथ में डंडा है. दुकान में घुसते ही युवक ने तोड़-फोड़ शुरू कर दी. 

पुलिस और बदमाशों के बीच दो बार हुई मुठभेड़, दारोगा सहित 4 शातिर बदमाश गंभीर रूप से घायल

तोड़फोड़ के दौरान एक अधेड़ उम्र का शख्स हाथ में पिस्तौल लिए दुकान में घुसा और दुकानदार की तरफ निशाना साधते हुए गोलियां चला दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद आरोपियों पर केस भी दर्ज किया गया है. दिन दहाड़े की फायरिंग की घटना से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया. 

बिहार: AK-47 राइफल लहराते दो युवकों का वीडियो वायरल हुआ, बाढ़ थाना पुलिस ने जांच शुरू की

एसपी (क्राइम) आरबी चौरसिया ने बताया, 'पड़ोसी और उनके बेटों ने सर्राफा कारोबारी पर हमला बोला था. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है. इस घटना में घायल तीनों लोगों का इलाज जारी है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jewellery Shop Owner, Crime News In Hindi, Muzzaffar Nagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com