विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2019

अश्लील वेबसाइट और डेटिंग ऐप पर महिलाओं की फोटो डाल 'महीना' वसूलता था इंजीनियर, चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार एक महिला ने साइबर अपराध पुलिस में शिकायत की जिसमें उसने कहा कि आरोपी ने विभिन्न मीडिया मंचों, अश्लील और डेटिंग ऐप्स से इन तस्वीरों को हटाने का प्रस्ताव दिया और इसके एवज में हर महीने 10,000 रुपये देने की मांग की.

अश्लील वेबसाइट और डेटिंग ऐप पर महिलाओं की फोटो डाल 'महीना' वसूलता था इंजीनियर, चढ़ा पुलिस के हत्थे
प्रतीकात्मक तस्वीर.
हैदराबाद:

अश्लील वेबसाइटों और डेटिंग एप पर महिलाओं के कथित फोटो डालने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. खुद को वैश्विक आईटी कंपनी में सिक्योरिटी इंजीनियर बताने वाले युवक ने करीब 300 लड़कियों और महिलाओं से उनके फोटो हटाने के नाम पैसे वसूले. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. हैदराबाद पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी विशाखापट्टनम निवासी युवक ने अलग-अलग सोशल मीडिया मंचों पर करीब 300 लड़कियों एवं महिलाओं को अपना शिकार बनाया. इनसे पैसे मांगने के बाद उनका शोषण करने की भी कोशिश की. विज्ञप्ति के अनुसार एक महिला ने साइबर अपराध पुलिस में शिकायत की जिसमें उसने कहा कि आरोपी ने विभिन्न मीडिया मंचों, अश्लील और डेटिंग ऐप्स से इन तस्वीरों को हटाने का प्रस्ताव दिया और इसके एवज में हर महीने 10,000 रुपये देने की मांग की.  

दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकतें कर रहा था शख्स, गुस्से में महिला सीट से उठी और...कर दिया ये काम

पुलिस ने बताया, ‘‘उसकी बातों पर विश्वास कर महिला ने उसे चार महीने के लिये जनवरी 2019 से अप्रैल 2019 तक के लिये 40,000 रुपये का भुगतान किया, लेकिन उसे महसूस हुआ कि आरोपी सच नहीं कह रहा और उसने पैसे देना बंद कर दिया.''    पुलिस ने बताया कि इसके बाद महिला के फोन नंबर के साथ उसकी तस्वीरें विभिन्न डेटिंग ऐप्स और अश्लील साइटों पर फिर से अपलोड कर दी गयीं. जब उसने आरोपी से संपर्क किया तो उसने और अधिक पैसे मांगे. पुलिस ने बताया फोन नंबर सार्वजनिक होने से महिला के पास कई लोगों के फोन आने लगे, जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज करायी. उसकी शिकायत के आधार पर आईपीसी की संबंधित धाराओं और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com