विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2019

दिल्ली में शो करने आई हरियाणा की डांसर से 3 हैवानों ने किया गैंगरेप, जानें पूरा मामला

दिल्ली में हरियाणा की एक डांस करने वाली महिला के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है.

दिल्ली में शो करने आई हरियाणा की डांसर से 3 हैवानों ने किया गैंगरेप, जानें पूरा मामला
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

दिल्ली में हरियाणा की एक डांस करने वाली महिला के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. पुलिस ने कहा कि पूर्वोत्तर दिल्ली के खजुरी खास में हरियाणा की एक डांसर के साथ बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. घटना पांच दिन पहले हुई थी, जब 20 वर्षीय महिला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में एक शो के लिए आई थी. इस दौरान तीनों ने प्लानिंग कर इस घटना को अंजाम दिया. 

महिला मरीज को अस्पताल में नशीला इंजेक्शन देकर किया गैंगरेप, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा

पुलिस ने कहा कि महिला कश्मीरी गेट आईएसबीटी से हरियाणा की एक बस में आई थी, जहां से आरोपी ने उसे कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बहाने एक कार में बैठा लिया. कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बजाय वे तीनों महिला को बवाना में एक घर में ले गए, जहां उन्होंने लड़की के साथ बलात्कार किया. यह जानकारी सीनियर पुलिस अधिकारी ने दी. 

गैंगरेप करने के बाद चाचा और भाइयों ने गला घोंटा, फिर हंसिए से सिर काट डाला

इतना ही नहीं, इन तीनों ने डांसर के साथ बलात्कार करने के बाद उसे खजूरी चौक पर फेंक दिया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया. हालांकि, पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है. आरोपियों में लोकेश (21) ओम (25) और ऋषिकेश (25) शामिल है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dancer Raped, Harayana Dancer Raped, Three Arrested For Raping
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com