गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को हाल ही में मैक्सिको से गिरफ्तार कर भारत लाया गया. गैंगस्टर दीपक की गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. अब इस मामले में नई जानकारी सामने आई है. दरअसल गैंगस्टर दिनेश कराला ने दीपक बॉक्सर को विदेश भगाया था. दीपक को भगाने की सारी की सारी प्लानिंग गैंगस्टर दिनेश कराला की थी. दिनेश कराला हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया की हत्या का आरोपी है. जो साल 2017 से तिहाड की मंडोली जेल नंबर 15 में बंद है. 2021 में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद दिनेश कराला उसके गैंग की कमान संभालना चाहता था. लेकिन जेल में रहने के चलते उसके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए.
गोगी के 2 और गुर्गे योगेश टुंडा और रोहित मुई भी जेल में थे. इसलिए गोगी गैंग को खड़ा करने और उसे बचाने के लिए जेल से बाहर गोगी गैंग के एक मात्र बड़े गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को विदेश भगाने की प्लानिंग की गई. जिससे पुलिस उसे कभी न पकड़ पाए और वो विदेश में बैठकर गैंग को चलाता रहे. तिहाड़ जेल में दिनेश कराला की मुलाकात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई से हुई और फिर जेल से लॉरेश और दिनेश ने अपने अपने गैंग को और मजबूत करना शुरू कर दिया. दिनेश के कहने पर लारेंस विश्नोई ने गोल्डी बराड़ की मदद से उसे अमेरिका पहुंचाने का वादा किया. फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए 80 लाख रुपए दिनेश कराला ने ही खर्च किए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गोल्डी बराड़ ने एक पाकिस्तानी नागरिक अली को बॉक्सर की मदद करने के लिए रास्ते में भेजा था. दिल्ली पुलिस बहुत जल्दी ही दिनेश कराला से पूछताछ करेगी. हाल में हुए बुराड़ी अमित हत्याकांड मामले में भी दिनेश से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की थी क्योंकि उस हत्याकांड को भी बाक्सर ने अंजाम दिया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक कुख्यात गैंगस्टर गोगी को छुपाने लॉजिस्टिक मुहैया कराने में जेल में बन्द दिनेश कराला का ही हाथ था. दिनेश कराला का ख़ौफ़ इतना था की गैंगस्टर गोगी भी उसके पैर छूता था. बॉक्सर का फर्जी पासपोर्ट बनाने बनवाने महफूज को लेकर स्पेशल सेल की रेडस जारी है. महफूज मुरादाबाद का रहने वाला है. बॉक्सर के फर्जी पासपोर्ट का वेरीफिकेशन करने वाला यूपी के मुरादाबाद पुलिस का कांस्टेबल भी गिरफ्तार किया जा चुका है.
ये भी पढ़ें : MP में पुलिसकर्मियों से मारपीट कर 3 आरोपियों को पुलिस स्टेशन से छुड़ाया
ये भी पढ़ें : दिल्ली : हत्या के 2 मामलों में शामिल इनामी अपराधी को क्राइम ब्रान्च ने किया गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं