विज्ञापन

असम में साढ़े चार साल की बच्‍ची के साथ रेप, चॉकलेट का लालच देकर बच्‍ची को घर से ले गया था आरोपी

असम के कछार जिले में एक साढ़े चार साल की बच्‍ची से रेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने एक 26 साल के युवक को गिरफ्तार किया है.

असम में साढ़े चार साल की बच्‍ची के साथ रेप, चॉकलेट का लालच देकर बच्‍ची को घर से ले गया था आरोपी
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • असम के कछार जिले में साढ़े 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
  • घटना 4 मार्च को हुई थी, आरोपी ने चॉकलेट दिलाने का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया था.
  • बच्ची शाम करीब सात बजे चाय बागान के पास मिली, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

असम के कछार जिले से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां साढ़े चार साल की बच्‍ची से रेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने एक 26 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी उसी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. बच्‍ची के परिवार ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है. 

परिवार की ओर से दर्ज एफआईआर के मुताबिक, यह घटना 4 मार्च को हुई थी. बच्ची के परिजनों ने 6 मार्च को संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की. 

टॉफी दिलाने का लालच देकर ले गया आरोपी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी परिवार का परिचित था. 4 मार्च की शाम करीब 5 बजे अन्‍य सदस्यों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर घर में घुस गया. बच्ची उस समय घर में अकेली खेल रही थी. आरोपी ने उसे चॉकलेट दिलाने का लालच दिया और फिर अपने साथ ले गया.  

बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. बाद में वह शाम करीब 7 बजे एक चाय बागान के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. 

पीड़ित बच्‍ची का बयान दर्ज किया गया

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (POCSO) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. इस मामले में पीड़ित बच्‍ची का बयान दर्ज किया गया है और उसकी मेडिकल जांच जांच भी कराई गई है. 

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com