असम के कछार जिले में साढ़े 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. घटना 4 मार्च को हुई थी, आरोपी ने चॉकलेट दिलाने का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया था. बच्ची शाम करीब सात बजे चाय बागान के पास मिली, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी.