विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2019

परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, तो पिता और भाई ने कर दी लड़की की हत्या, फिर...

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां थाना भवन कस्बे में एक महिला की हत्या के आरोप में पिता और भाई सहित परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.

परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, तो पिता और भाई ने कर दी लड़की की हत्या, फिर...
प्रतीकात्मक चित्र.
शामली:

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां थाना भवन कस्बे में एक महिला की हत्या के आरोप में पिता और भाई सहित परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला का शव पिछले हफ्ते यहां जंगल में पाया गया था. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि 20 वर्षीय गुलशफा की हत्या करने के आरोप में नियामत अली, उसके बेटे नजाकत और उनके दामाद शराफत को गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि गुलशफा ने अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ एक लड़के से प्यार किया था. 

फोटो शूट का झांसा देकर फोटोग्राफर ने हरियाणवी मॉडल के साथ किया रेप, मामला दर्ज

सीओ ने कहा कि आरोपियों ने महिला की गला दबाकर हत्या करने का अपराध स्वीकार किया है क्योंकि उसने ‘परिवार के नाम पर धब्बा' लगाया था. सीओ ने कहा कि परिवार ने गुलशफा का विवाह किसी अन्य व्यक्ति से तय किया था, फिर भी उसका अपने प्रेमी के साथ संबंध था. पुलिस के मुताबिक थानाभवन के जलालाबाद इलाके के जंगल में उसका शव पाया गया और उसके गर्दन में दुपट्टा लिपटा हुआ था. उसके परिवार ने पुलिस को गुमराह करने के लिए इसे आत्महत्या बताया. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Shamli, Honor Killing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com