विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2017

यूपी : परिवारवालों ने शराब पीने से डांटा तो तीन दोस्तों ने ट्रेन की पटरी पर लेटकर दी जान

थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद तीनों दोस्त घर से निकलकर छपरौला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने फिर से शराब पी और आत्महत्या करने के इरादे से रेल की पटरी पर लेट गए.

यूपी : परिवारवालों ने शराब पीने से डांटा तो तीन दोस्तों ने ट्रेन की पटरी पर लेटकर दी जान
  • छपरौला गांव के पास रेलवे ट्रैक पर बरामद किया गया
  • बीती रात परिजनों ने शराब पीने के लिए डांटा था
  • तीनों दोस्त शराब पीकर ट्रेन की पटरी पर लेट गए
नई दिल्ली: यूपी के एटा में शराब पीने को लेकर जब घर वालों ने डांटा तो तीन दोस्तों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. तीनों का शव आज सुबह छपरौला गांव के पास रेलवे ट्रैक पर बरामद किया गया. थाना बादलपुर के थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार राणा ने बताया कि पतवाड़ी गांव के रहने वाले तीन युवकों संजय यादव पुत्र बालू यादव (18 वर्ष), कपिल यादव पुत्र बिजेंद्र यादव (18 वर्ष) और रोहित यादव पुत्र रणवीर यादव (19 वर्ष) को बीती रात उनके परिजनों ने शराब पीने के लिये डांटा था.

उन्होंने बताया कि इसके बाद तीनों दोस्त घर से निकलकर छपरौला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने फिर से शराब पी और आत्महत्या करने के इरादे से रेल की पटरी पर लेट गये तभी ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई.

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से पुलिस को शराब की खाली बोतलें मिली हैं. उन्होंने बताया कि तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उनके परिजनों ने मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Three Friends Sucided
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com