चौथी भी बेटी ही पैदा हुई तो परिवार ने मां को ही मार डाला....! पुलिस जांच में जुटी- प्रतीकात्मक फोटो
कोलकाता:
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक महिला को सिर्फ इसलिए जलाकर मार डाला गया कि उसने चौथी बार बच्ची को जन्म दिया. राजरहट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "फातिमा बीवी का शव बुरी तरह जली अवस्था में राजरहट के पानापुकुर गांव में उसके ससुराल वालों के घर से शुक्रवार रात बरामद किया गया. उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि दहेज न ला पाने के कारण उसके ससुराल वालों ने उसे जला कर मार डाला."
फातिमा का निकाह 17 वर्ष पहले हुआ था और उसके ससुराल के लोग उसे इस बात के लिए प्रताड़ित करते थे कि उसने अभी तक लड़के को जन्म नहीं दिया.
मृतका के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया, "उसके ससुराल के लोग उसे अपमानित करते थे और लड़के को जन्म न दे पाने के कारण उसपर दहेज लाने का दबाव बनाते थे. जब उसने हाल ही में चौथी बच्ची को जन्म दिया तो उसे और प्रताड़ित किया जाने लगा."
VIDEO- ग्रेटर नोएडा में मां-बेटी की हत्या, बेटा लापता
रिश्तेदार ने कहा, "हमें विश्वास है कि उसकी हत्या की गई. उसका शव जब हमें मिला तो उसका अधिकांश शरीर जल गया था और उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे." पुलिस ने कहा कि मृतक के पति सहित चार लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
इनपुट- IANS

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Family Allegedly Killed Woman, West Bengal