प्रतीकात्मक फोटो.
- मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर सेल की इंदौर इकाई ने पकड़ा
- झा ने देहरादून से साल 2010 में बीटेक की डिग्री प्राप्त की थी
- देह व्यापार गिरोह के सरगना सागर जैन से मिलकर वेबसाइटें शुरू कीं
इंदौर:
पुलिस ने इंदौर में गुरुवार को एक ऐसे इंजीनियर को गिरफ्तार किया जो सैक्स रैकेट के लिए एस्कॉर्ट सर्विस की वेबसाइटें चलाता था. पुलिस की साइबर सेल ने इस 30 वर्षीय इंजीनियर हर्षल झा को धरदबोचा. मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर सेल की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी 30 साल के हर्षल झा ने देहरादून की एक यूनिवर्सिटी से साल 2010 में बीटेक किया था. उन्होंने बताया कि झा ने इंदौर में एक बड़े देह व्यापार गिरोह के सरगना सागर जैन से वर्ष 2014 में मुलाकात के बाद एस्कॉर्ट सेवाओं की वेबसाइटें तैयार कर इन्हें चलाना शुरू कर दिया. अश्लील सामग्री वाली ये वेबसाइटें ग्राहकों को इंदौर में 10 देशों की वेश्याओं की सेवाएं मुहैया कराने का दावा करती हैं.
यह भी पढ़ें : पत्नी के साथ सेक्स की 'लाइव स्ट्रीमिंग' कर डालता था पोर्न वेबसाइट पर, आरोपी पति गिरफ्तार
जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि झा को चंडीगढ़ निवासी विकास बत्रा उर्फ राहुल के जरिए इंग्लैण्ड, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की वयस्क वेबसाइटों के सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO - सर्च इंजन पर किसी वेबसाइट या ब्लॉग को खोज परिणामों की फेहरिस्त में ऊपर लाना) का काम भी मिल चुका है.
VIDEO : नोएडा में बनी ब्लू फिल्म
उन्होंने बताया कि युवा इंजीनियर के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सम्बद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में जांच की जा रही है.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Porn Websites