विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2020

दिल्ली के बवाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 4 गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा गया था. लेकिन वो भागने लगे और उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी...

दिल्ली के बवाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 4 गिरफ्तार
पुलिस ने जवाबी फायरिंग में 2 बदमाशों को घायल किया.
नई दिल्ली:

बाहरी दिल्ली (Outer Delhi) के बवाना (Encounter in Bawana) में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. बवाना इलाके में एनकाउंटर कर गौरव-मोंटी गैंग के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 2 बदमाशों को गोली लगी है. 

गुरुवार को बवाना थाना पुलिस को कुछ बदमाशों के इलाके में होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाया और बदमाशों के आने के बाद उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा गया. 

लेकिन पुलिस के मुताबिक वो भागने लगे और पुलिस पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग में 2 बदमाशों को घायल किया.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के महरौली में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ईनामी बदमाश को पकड़ा

एनकाउंटर के दौरान कुल 4 बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं . बदमाशों के नाम विशाल उर्फ कुणाल, ललित उर्फ भोला, दीपक उर्फ जॉनी और रिंकू उर्फ सुल्तान उर्फ भैंगा.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि गौरव-मोंटी गैंग और नीरज बवानिया गैंग के बीच पहले गैंगवार हो चुकी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime, Delhi Police, Encounter, Kanjhawala, Bawana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com