विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2023

हरियाणा में अवैध खनन रोकने गए डीएसपी और एसडीएम को ट्रक से कुचलने का प्रयास

डीएसपी मनोज कुमार ने शुक्रवार को कहा, "हमें यहां घरौंडा में एक अवैध खनन स्थल की जानकारी मिली. जब हम निरीक्षण करने आए, तो एक डंपर-ट्रक चालक ने हमें कुचलने की कोशिश की."हालांकि इस घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई है.

हरियाणा में अवैध खनन रोकने गए डीएसपी और एसडीएम को ट्रक से कुचलने का प्रयास
एसडीएम और डीएसपी अवैध खनन साइट का निरीक्षण करने गए थे.
करनाल:

हरियाणा के करनाल में खनन माफिया ने DSP और एसडीएम को कुचलने का प्रयास किया. पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ने दावा किया कि एक डंपर-ट्रक ने कथित तौर पर उन्हें और एसडीएम को तब कुचलने की कोशिश की, जब वे क्षेत्र में एक कथित अवैध खनन स्थल का निरीक्षण करने गए थे. डीएसपी मनोज कुमार ने शुक्रवार को कहा, "हमें यहां घरौंडा में एक अवैध खनन स्थल की जानकारी मिली. जब हम निरीक्षण करने आए, तो एक डंपर-ट्रक चालक ने हमें कुचलने की कोशिश की."हालांकि इस घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई है.

डीएसपी मनोज कुमार ने कहा, "हमें कोई चोट नहीं आई है. ऐसा लगता है कि पिछले कुछ दिनों में उस साइट पर अवैध खनन किया गया था."करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने कहा कि खनन विभाग और पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है. गंगा राम पुनिया ने इस मामले के बारे में एएनआई को बताया, "एसडीएम घरौंडा और डीएसपी अवैध खनन की एक रिपोर्ट का निरीक्षण करने गए थे, तभी एक डंपर-ट्रक चालक ने उन पर हमला करने की कोशिश की. खनन विभाग और पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है."

ये भी पढ़ें : झारखंड : CM हेमन्त सोरेन ने केंद्र पर लगाया राज्य के प्राकृतिक संसाधनों के दोहन का आरोप

ये भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश सीएम और सरकार की आलोचना करने पर कांस्टेबल गिरफ्तार, निलंबित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Illegal Mining, Illegal Mining In Haryana, Truck Tries To Run Over Official And Cop
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com