विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2021

दीवाली की रात नशे के आदी बेटे ने चाकू की नोंक पर मां से किया बलात्कार : यूपी पुलिस

पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इस ‘घृणित अपराध’ की शिकार महिला ने थाने पहुंचकर अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

दीवाली की रात नशे के आदी बेटे ने चाकू की नोंक पर मां से किया बलात्कार : यूपी पुलिस
"घृणित कृत्य" में शामिल युवक को उसकी मां की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया (सांकेतिक तस्वीर)
गाजियाबाद:

शराब और मादक पदार्थों के आदी एक युवक ने दीपावली की रात अपनी ही मां के गले पर कथित तौर पर चाकू रख जान से मारने की धमकी देकर उससे बलात्कार किया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इस “घृणित अपराध” में शामिल युवक को उसकी मां की शिकायत के आधार पर शु्क्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक झुग्गी बस्ती में बृहस्पतिवार की रात उस समय हुई जब युवक शराब के नशे में घर पहुंचा. 

दर्ज मामले के अनुसार, आरोपी ने चाकू निकालकर अपनी मां की गर्दन पर रख दिया और घृणित कृत्य को अंजाम दिया. पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इस ‘घृणित अपराध' की शिकार महिला ने थाने पहुंचकर अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mother Raped, Rape In UP, Rape Case Accused, Diwali Night Rape, Rape In Ghaziabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com