चेन्नई में छापेमारी के दौरान बरामद हुआ तस्करी का सोना और कैश.
नई दिल्ली:
राजस्व खुफिया निदेशालय(DRI) ने चेन्नई के मायलापुर स्थित होटल में छापेमारी कर सोने की तस्करी का बड़ा खुलासा किया है. छापेमारी के दौरान 11 करोड़ कैश और सात किलोग्राम सोना बरामद हुआ है. इस मामले में दो कोरियाई सहित कुल पांच लोग गिरफ्तार हुए हैं. दरअसल, डीआरआइ के चेन्नई जोन के अफसरों को सूचना मिली थी कि चेन्नई का एक बिजनेसमैन तस्करी का सोना विदेशी नागरिकों से प्राप्त करने के लिए होटल आने वाला है. सूचना के अनुसार 29 नवंबर की सुबह अफसरों की टीम ने होटल की निगरानी शुरू कर दी. इस बीच जैसे ही बिजनेसमैन दिखा तो टीम ने पीछा शुरू कर दिया. वह चमड़े का भारी बैग ले जाता हुआ दिखाई दिया तो उसे रोक दिया. पूछताछ और पड़ताल के बाद बैग मे छह किलोग्राम विदेशा मार्क लगा सोना मिला.
पूछताछ में आरोपी बिजनेसमैन ने बताया कि सोना तस्करी के जरिए चेन्नई एयरपोर्ट से लाया गया. यह काम होटल में टिके दो विदेशी नागरिकों ने किया. जिसके बाद अफसरों ने होटल के रूम में जाकर देखा तो वहां दक्षिणी कोरिया के दो नागरिक मिले, उन्होंने सोने की तस्करी की बात स्वीकार की. आरोपियों की निशानदेही पर चेन्नई में कई अन्य स्थानों पर टीम ने छापेमारी की. एक कपड़े की दुकान पर छापेमारी के दौररान एक किलो सोना और 5.16 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ.बिजनेसमैन के सहयोगियों के घर पड़े छापे के दौरान भी छह करोड़ की नकदी बरामद हुई.विदेशी नागरिकों ने पूछताछ में बताया कि वे हांगकांग .डीआरआई ने बिजनेसमैन, उसके दो सहयोगियों और दोनों कोरियाई नागरियों को गिरफ्तार किया है. बिजनेसमैन ने बताया कि वह अक्सर इसी तरह से विदेशों से सोना तस्करी कर मंगवाता था..Directorate of Revenue Intelligence seizes Rs 11 crore cash and 7 kg gold from a hotel in Mylapore, Chennai. Five people including two Korean nationals arrested pic.twitter.com/pWfTSJ4020
— ANI (@ANI) November 30, 2018
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं