विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2024

VIDEO: दिल्ली में गला घोटू गैंग का खौफ! पीछे से अचानक आता है एक शख्स और दबा देता है गला, फिर...

दिल्ली में एक से एक तरीके बदमाश अपनाते हैं, लेकिन आखिरकार उनका अंत जेल या पुलिस की गोली होती है. ऐसे ही एक नये गैंग के बारे में जानिए...

VIDEO: दिल्ली में गला घोटू गैंग का खौफ! पीछे से अचानक आता है एक शख्स और दबा देता है गला, फिर...
दिल्ली में लोगों का गला घोटकर लूटने वाले गैंग के चार सदस्य पकड़े गए हैं.

दिल्ली में अब एक नया गैंग आया है. यह लोगों को लूटने के लिए पीछे आकर गला दबा देता है और सामान लूटकर फरार हो जाते हैं. इंसान अपनी जान बचाने के लिए सामाम यूं ही उन्हें दे देते हैं. ये आमतौर पर पैदल चलने वाले लोगों को अकेला पाकर दबोचते हैं. इनका टारगेट कोई भी हो सकता है. मसलन अगर आपके पास इन्हें लग गया कि सौ-दो सौ रुपये भी हो सकते हैं तो ये आपको लूटने से बाज नहीं आएंगे.

दिल्ली के पालम इलाके में 1 अक्टूबर की देर रात एक युवक का गला घोटू गैंग ने पीछा करके ऐसी ही वारदात की. गला दबाया और युवक का बैग लूट लिया और फरार हो गए. उसके बैग में महज 400 रुपये थे. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि गला घोटू गैंग के लोग एक युवक का धीरे से पीछा करते हैं. सुनसान जगह पर एक रॉबर बेहद तेजी से युवक का पीछे से गला घोटता है और फिर बाकी के साथी लूटपाट करके फरार हो जाते हैं.

इस मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को मिली तो वो भी हैरान रह गई. ऐसा कोई गिरोह उनकी जानकारी में अब तक नहीं आया था. दिल्ली पुलिस को समझ में आया कि ये कोई नये लड़कों का गैंग हो सकता है, जो जल्दी पैसा कमाने या मौज-मस्ती में ऐसी वारदातें कर रहे हैं. हालांकि, उनके गला घोटने के कारण लोगों की जान को भी खतरा में था.

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अपनी तहकीकात शुरू की.सीसीटीवी देखकर एक-एक लड़के की पहचान की. इसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए छापे मारने शुरू किए.आखिरकार दिल्ली पुलिस को सफलता मिल गई. उसके हाथ गिरोह में शामिल 2 बालिग और 2 नाबालिग आ गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi New Gang, Delhi Crime, Delhi Police, Gala Ghotu Gang, Palam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com