विज्ञापन

कालिंदी कुंज में दिनदहाड़े खून: स्कूटी से लौट रहे शाहिद को चार हमलावरों ने घेरा, चाकुओं से गोदकर हत्या

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में शाहिद हुसैन की चार बाइक सवार हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, वह शाबिद मलिक उर्फ मोनू से मुलाकात के बाद स्कूटी से लौट रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेरकर ताबड़तोड़ वार किए.

कालिंदी कुंज में दिनदहाड़े खून: स्कूटी से लौट रहे शाहिद को चार हमलावरों ने घेरा, चाकुओं से गोदकर हत्या
NDTV

दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में शाहिद हुसैन उर्फ चोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक श्रीराम चौक के पास शाहिद को रोककर उस पर हमला किया गया और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात CCTV में भी कैद हुई है. पुलिस ने मामले में करण उर्फ करम शाह, अबुजर, मोनू मलिक उर्फ साबिर और गौरव गुम्मा को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में पुलिस हत्या को 2025 में तिहाड़ जेल में शाहिद और तरुण उर्फ रंजन के बीच हुए कथित विवाद से जोड़कर देख रही है. तरुण उर्फ रंजन, अमन और राजा की तलाश में छापेमारी चल रही है और हथियार बरामद करने की कोशिश भी की जा रही है.

चाकू से कई बार किए

मुलाकात के बाद जब वह स्कूटी से वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में चार बाइक सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया और ओवरटेक कर उसे रोक लिया. इसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकू से कई वार किए और फरार हो गए.

खून से लथपथ हालत में शाहिद को तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि शाहिद दिल्ली पुलिस का घोषित 'बैड कैरेक्टर' था और उसके खिलाफ शाहीन बाग थाने में पहले से कई मामले दर्ज थे.

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि जिससे शाहिद मिलने गया था, वह शाबिद मलिक उर्फ मोनू भी पुलिस के रिकॉर्ड में घोषित BC है और उसके खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने शाबिद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ताकि हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों तक पहुंचा जा सके.

फिलहाल पुलिस घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी, गैंग प्रतिद्वंद्विता या किसी अन्य आपराधिक विवाद के एंगल से जांच कर रही है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हत्या से पहले तथा बाद की गतिविधियों को जोड़कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि हमला पहले से रची गई साजिश का हिस्सा था या फिर किसी पुराने विवाद का खूनी अंजाम.

यह भी पढ़ें: 10 साल की लड़की ने 18 महीने के मासूम को छठी मंजिल से फेंका, बिल्ली के लिए हुआ था झगड़ा, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com