- पार्टी के दौरान राजू सिंह ने दो-तीन राउंड गोलियां चलाईं
- एक गोली महिला अर्चना सिंह के सर में लगी
- महिला को वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया
दिल्ली एनसीआर के फतेहपुर बेरी इलाके के मांडी गांव के फार्म हाउस में नए साल की पार्टी के दौरान एक महिला को गोली लग गई. अर्चना गुप्ता नाम की यह महिला 42 साल की है. महिला के पति विकास गुप्ता ने पुलिस को इस घटना की शिकायत दी. मामले में आरोपी जेडीयू का पूर्व विधायक राजू सिंह फरार हो गया है.
बताया जाता है कि नए साल की पार्टी के दौरान राजू सिंह नाम के शख्स ने दो-तीन राउंड गोलियां चलाईं. इसमें से एक गोली विकास की पत्नी के सर में लगी. इसके बाद महिला को वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. अर्चना का इलाज चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली: इंद्रलोक इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, डर के साए में जी रहे हैं लोग
फार्म हाउस राजू सिंह के नाम पर है.राजू सिंह राजनीतिक पार्टी जेडीयू का पूर्व एमएलए है. अर्चना अपने पति विकास के साथ ही फतेहपुर बेरी थाना इलाके की मांडी रोड पर स्थित रोज फार्म में थी. रात करीब एक बजे पुलिस को वसंत कुंज फोर्टिस अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला को भर्ती कराया गया है जिसके सर में गोली लगी है. इसके बाद पुलिस वहां पंहुची और घटना की जानकारी मिली.
VIDEO : मॉल में फायरिंग से दो की मौत
अर्चना गुप्ता के पति विकास गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी राजू सिंह फरार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं