विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2019

दिल्ली : रोहिणी में महिला और पुरुष डॉक्टर के शव कार में मिले, दोनों को गोलियां लगीं

दिल्ली पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ओमप्रकाश कुकरेजा का डॉक्टर सुदीप्ता मुखर्जी से अफेयर चल रहा था

दिल्ली : रोहिणी में महिला और पुरुष डॉक्टर के शव कार में मिले, दोनों को गोलियां लगीं
डॉ ओमप्रकाश कुकरेजा और डॉ सुदीप्ता मुखर्जी (फाइल फोटो).
  • डॉक्टर ओमप्रकाश कुकरेजा का रोहिणी में निर्वाणा हॉस्पिटल है
  • 65 साल के डॉ कुकरेजा से शादी करना चाहती थीं 55 वर्षीय डॉ सुदीप्ता
  • डॉ कुकरेजा शादीशुदा थे, उनकी पत्नी दिव्यांग हैं और दो बच्चे हैं
नई दिल्ली:

दिल्ली के रोहिणी में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला और पुरुष डॉक्टर के शव एक कार में मिले. दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 इलाके में सुबह वेंटो कार में एक 55 साल की महिला डॉक्टर और एक 65 साल के पुरुष डॉक्टर का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ. दोनों को गोलियां लगी हुई हैं. मृतक की पहचान डॉक्टर ओमप्रकाश कुकरेजा और सुदीप्ता मुखर्जी के तौर पर हुई.

शुरुआती जांच के मुताबिक पहले डॉक्टर ओमप्रकाश कुकरेजा ने डॉक्टर सुदीप्ता को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली. दोनों सेक्टर 13 रोहिणी के रहने वाले थे. डॉक्टर ओमप्रकाश कुकरेजा शादीशुदा थे. उनकी पत्नी दिव्यांग हैं. उनके दो बच्चे हैं.

पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ओमप्रकाश कुकरेजा का डॉक्टर सुदीप्ता मुखर्जी से अफेयर चल रहा था. डॉक्टर ओमप्रकाश कुकरेजा का रोहिणी में ही निर्वाणा नाम से हॉस्पिटल है. उसमें सुदीप्ता मुखर्जी एमडी थीं. ओमप्रकाश कुकरेजा उसी अस्पताल में डॉक्टर थे. डॉ सुदीप्ता मुखर्जी डॉ ओमप्रकाश पर शादी का दबाव बना रही थीं जिसकी वजह से वे परेशान थे.

सेंट स्टीफन कॉलेज के प्रोफेसर का रेलवे ट्रैक के पास मिला सिर कटा शव, घर पहुंची पुलिस तो पंखे से लटकी मिली मां

ihpj5rfg

जिस पिस्तौल से गोली चलाई गई वह ओमप्रकाश कुकरेजा की लाइसेंसी पिस्तौल है. पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. मामले की जांच जारी है.

VIDEO : बुराड़ी में 11 लोगों की मौत की गुत्थी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dead Bodies Found, Dr Omprakash Kukreja, Dr Sudeepta Mukharjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com