विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2017

दिल्ली में चीन की छात्रा से छेड़खानी की वारदात, आरोपी माली गिरफ्तार

दिल्ली में चीन की छात्रा से छेड़खानी की वारदात, आरोपी माली गिरफ्तार
दिल्ली में चीन की छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी माली को गिरफ्तार कर लिया गया.
नई दिल्ली: दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश कॉलोनी में रहने वाली एक चीन की छात्रा के साथ कथित रूप से एक माली ने छेड़छाड़ की. उसकी शिकायत पर माली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा दिल्ली के नामी कॉलेज से पढ़ रही है और वह भारत-चीन एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यहां आई है.  

बताया जाता है कि यह मामला फरवरी का है. आरोप है कि चीन की छात्रा ने अवनीश उर्फ महावीर नाम के माली से दो फ्लॉवर पॉट खरीदे थे. इसके बाद वह आए दिन इस इलाके में आने लगा. उसने 27 फरवरी को छात्रा के साथ छेड़खानी की. इसके बाद पीड़ित छात्रा ने पुलिस में शिकायत की. इसके बाद आरोपी इस इलाके से गायब हो गया. पीड़ित ने आरोपी का स्कैच बनवाया, जिसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. करीब 250 लोगों से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया.

फिलहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 का मामला दर्ज कर आरोपी माली को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अवनीश का कहना है कि उस पर झूठे आरोप लगाए गए हैं. वह रोजीरोटी कमाने के लिए गली-गली जाकर फूल-पौधे बेचने का काम करता है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, Delhi, चीनी छात्रा से छेड़खानी, China Girl Student Molested, आरोपी माली गिरफ्तार, Gardener Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com