विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2019

दिल्ली : कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, एक विदेशी महिला की मौत; तीन गंभीर घायल

रूस की निवासी दो महिलाओं के अलावा ऑटो रिक्शा चालक बुरी तरह जख्मी, एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया

दिल्ली के लुटियन जोन में ऑटोरिक्शे को जोरदार टक्कर मारने वाली क्षतिग्रस्त कार.
  • दिल्ली के लुटियन जोन में विनय मार्ग पर हुई दुर्घटना
  • आरोपी आशीष चड्डा को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • आरोपी मृत शराब कारोबारी पोंटी चड्डा का भतीजा
नई दिल्ली:

दिल्ली के लुटियन जोन में चाणक्यपुरी में विनय मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार बेंटले कार ने सड़क पर जा रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मारी जिससे ऑटो में बैठीं तीन विदेशी महिलाएं और ऑटो रिक्शा चालक बुरी तरह घायल हो गया. इनमें से एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई. कार चला रहे आरोपी आशीष चड्ढा को हिरासत में लिया गया है.

आरोपी आशीष चड्ढा शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा का भतीजा है. पोंटी चड्ढा की साल 2012 में हत्या कर दी गई थी. 

तीनों महिलाएं रूस की रहने वाली हैं. उनके नाम गुलशत, गुलियान और अलमा हैं. इनमें से गुलशत की इलाज के दौरान मौत हो गई. आटो ड्राइवर का नाम रघुवीर है. सभी को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है. अस्पताल में दोनों विदेशी महिलाओं की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बेंटले कार के एयर बलून खुल गए. कार का अगला हिस्सा डैमेज हो गया.

दो सप्ताह से लापता फ्रांसीसी युवती अलवर के पास एक गांव में मिली

पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर करीब एक बजकर 32 मिनट पर हुई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. तेज रफ्तार लग्जरी कार 19 वर्षीय आशीष सिंह चड्ढा चला रहा था. वह करोबारी पोंटी चड्ढा का भतीजा है. पोंटी चड्ढा और उसके भाई के बीच झगड़े के बाद 2012 में दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई थी। इस दौरान पोंटी चड्ढा और उसका भाई मारे गए थे. आशीष को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. आरोपी आशीष चड्ढा पोंटी चड्डा के भाई राजेन्द्र चड्ढा का बेटा है. उसको पंजाब पुलिस के दो पुलिसकर्मी एस्कॉर्ट कर रहे थे. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

VIDEO : विदेशी महिला से रेप की कोशिश

शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा और उसके भाई हरदीप की 17 नवंबर 2012 को हत्या हो गई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Three Foreign Women Injured, Ponty Chadha Nephew Accused
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com