विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

दिल्ली : पूछताछ के लिए आए व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन में खुदकुशी कर ली!

पीतमपुरा के एक स्कूल के सुरक्षा गार्ड की मौत से दिल्ली पुलिस के कामकाज के तरीके पर सवालिया निशान

दिल्ली : पूछताछ के लिए आए व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन में खुदकुशी कर ली!
दिल्ली में जहांगीरपुरी पुलिस थाने में स्कूल के सुरक्षा गार्ड ने आत्महत्या कर ली.
  • दिल्ली के जहांगीरपुरी पुलिस थाने के शौचालय में आत्महत्या
  • मृतक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका से संबंधित पूछताछ के लिए आया था
  • न्यायिक मजिस्ट्रेट और उपसंभागीय मजिस्ट्रेट पहुंचे घटनास्थल पर
नई दिल्ली: पुलिस सुधार के प्रयास और दावों के बावजूद पुलिस की प्रताड़ना से आत्महत्याओं के मामले रुक नहीं रहे हैं. राजधानी दिल्ली में भी बुधवार को एक ऐसा ही मामला आया जिसमें पुलिस संदेह के घेरे में है. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी पुलिस थाने के शौचालय में एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली.

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कासगंज का निवासी राजकुमार बुधवार को देर रात करीब दो बजे पुलिस थाने के शौचालय की जाली से लटका पाया गया. वह बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका से संबंधित पूछताछ के लिए थाने आया था जिसमें वह प्रतिवादी था.

यह भी पढ़ें - शिमला में बलात्कार के आरोपी की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत

यह भी पढ़ें- युवक की पुलिस हिरासत में मौत के बाद फिर भड़का पाटीदार आंदोलन, महेसाणा में तनाव

बताया जाता है कि राजकुमार पीतमपुरा में एक स्कूल में सुरक्षा गार्ड का काम करता था. थाने में हुई इस खुदकुशी की घटना से पुलिस के व्यवहार और कार्यपद्धति पर सवाल उठने लगे हैं. सिर्फ पूछताछ के लिए पुलिस थाने आया कोई व्यक्ति आत्महत्या कैसे कर बैठा?

VIDEO : पुलिस की पिटाई से मौत

इस घटना के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट और इलाके के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट को घटनास्थल पर बुलाया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड के पास भेज दिया है. मृतक के परिवार वालों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है. दिल्ली पुलिस और प्रशासन इस मामले में जरूरी कार्रवाई कर रहे हैं.
(इनपुट एजेंसियों से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sucide In Police Station, Delhi, Jahangirpuri, Police Torture
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com