विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2018

देसी माइकल जैक्सन झपटमार लड़की से खौफ खाते थे लोग, अब जेल में बंद, यह है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, सोनिया झपटमारी की एक दर्जन से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुकी है.

देसी माइकल जैक्सन झपटमार लड़की से खौफ खाते थे लोग, अब जेल में बंद, यह है पूरा मामला
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: 22 साल की वह लड़की मर्दों की तरह आवाज़ निकालती है. उन्हीं के जैसे कपड़े भी पहनती है. उसका हुलिया माइकल जैक्सन जैसा होता है. वह डांस भी माइकल जैक्सन की तरह करती है लेकिन जब वह बाइक से निकलती है तो इलाके के लोग उससे खौफ खाते हैं क्योंकि उसके हाथ में सर्जिकल ब्लेड होता है. वे लोगों पर ब्लेड से हमला कर झपटमारी की ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देती है. यह दावा है दिल्ली पुलिस का जिसने दिल्ली के अंबिका विहार से सोनिया को गिरफ्तार किया है.

बलात्कार के आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार, महिला ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, सोनिया झपटमारी की एक दर्जन से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुकी है. लड़कों का हुलिया बनाकर ये सर्जिकल ब्लेड से पहले लोगो को चोटिल करती थी और फिर आपके कीमती समान कैश मोबाइल पर हाथ साफ कर देती थी.

VIDEO- कर्ज ना चुकाने पर साहूकार ने दलित को बेरहमी से पीटा

सोनिया का खौफ इस कदर था कि ये छोटे बच्चो से एक्सटॉर्शन करती थी फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देती थी, खास बात ये है कि ये आरोपी एक लड़की के साथ ही लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी. दिल्ली के करावल नगर और आसपास के आसपास के इलाकों में चीरा नाम से  इसकी काफी दहशत थी. महज 6वीं पास यह लडक़ी फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Poilce
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com