हैदराबाद में पूड़ी की प्लेट परोसने में 'देरी' होने के कारण कथित रूप से अपशब्द कहने को लेकर यहां एक होटल के रसोइए ने एक कारोबारी पर गर्म तेल उड़ेल दिया जिसमें वह झुलस गया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि 29 वर्षीय व्यक्ति सुबह का नाश्ता करने के लिए शुक्रवार को होटल में गया था और उसने पूड़ी ऑर्डर की. रसोइए ने उसे 10-15 मिनट तक इंतजार करने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि आधा घंटा बीत गया और कारोबारी ने रसोइए से खाने के बारे में पूछा. इसे लेकर उनके बीच बहस हो गई. कारोबारी बेकाबू हो गया और उसने खराब भाषा में रसोइए को अपशब्द कहे.
कलयुगी पिता की काली करतूत, बीमा की रकम पाने के लिए कर दिया अपनी ही बेटी का कत्ल
इससे रसोइया भी गुस्से में आ गया और उसने उबलता तेल उठाया और कारोबारी के ऊपर डाल दिया. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का चेहरा, गर्दन और हाथ झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि रसोइए को हिरासत में ले लिया गया है तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
इनपुट- भाषा
Video: लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना, बच्चे के मुंह में डाला तेजाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं