विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2017

डकैती के आरोपी की हिरासत में मौत : पीएसआई सहित छह पुलिसकर्मी गिरफ्तार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अनिकेत कोठाले के रूप में हुई है.

डकैती के आरोपी की हिरासत में मौत : पीएसआई सहित छह पुलिसकर्मी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
सांगली (महाराष्ट्र): डकैती के एक आरोपी की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत और साक्ष्य को मिटाने के लिए उसके शव को जलाने का प्रयास करने के मामले में सांगली शहर पुलिस थाने के एक पुलिस उपनिरीक्षक और पांच अन्य पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया गया है.

 छत्तीसगढ़ सीडी मामले की जांच अब सीबीआई करेगी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अनिकेत कोठाले के रूप में हुई है जिसे सांगली थाने की पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति अमोल भंडारे के साथ छह नवम्बर को गिरफ्तार किया था. दोनों को चाकू की नोक पर एक व्यक्ति से दो हजार रुपये लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

VIDEO- एमपी: दीपावाली की रात ड्यूटी पर तैनात कान्स्टेबल की हत्या


कोठाले की पुलिस हिरासत में मौत हो गई और उसके भाई आशीष कोठाले और अन्य रिश्तेदारों ने आरोप लगाए कि पुलिस उत्पीड़न के कारण उसकी मौत हुई. पुलिस अधिकारियों ने पहले इन आरोपों से इनकार किया था कि कोठाले की पुलिस हिरासत में मौत हुई.उन्होंने कहा था कि उसने पुलिस थाने से भागने की कोशिश की.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Death In Police Custody
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com