फाइल फोटो
नोएडा:
नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के ओमीक्रांन सेक्टर के पास देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका साथी फरार है.
कार लूटकर भाग रहे दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, बिसरख के पास की घटना
पुलिस ने बताया कि बदमाश के दो साथी मोहित एवं जितेंद्र कल एक लूट के मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए थे. दादरी के पुलिस उपाधीक्षक निशांक शर्मा ने बताया कि बीती रात थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह गश्त पर थे. ओमीक्रांन सेक्टर के पास एक सेंट्रों कार संदिग्ध अवस्था में आती हुई दिखाई दी. पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया तो कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी.
वीडियो : यूपी पुलिस का ऑपरेशन 'ऑलआउट'
उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए बदमाश की पहचान मोहित के तौर पर हुई है. अधिकारी ने बताया कि बदमाशों के पास से एक सेंट्रो कार, देसी तमंचा एवं कारतूस बरामद हुए हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Noida Encounter, Crime News, Uttar Pradesh New