विज्ञापन
This Article is From May 18, 2019

उत्तर प्रदेश: लड़का-लड़की करना चाहते थे शादी, घरवालों ने किया विरोध तो लगा ली फांसी...

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

उत्तर प्रदेश: लड़का-लड़की करना चाहते थे शादी, घरवालों ने किया विरोध तो लगा ली फांसी...
प्रतीकात्मक फोटो
  • प्रेमी युगल ने फांसी लगाई
  • फतेहपुर जिले की घटना
  • जांच में जुटी पुलिस
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार,  फतेहपुर जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली पुरवा में शुक्रवार को एक प्रेमी युगल ने कथित रूप से पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने शनिवार को बताया, "शुक्रवार को तुराब अली पुरवा निवासी नीरज (22) और उसके पड़ोस की लड़की कोमल (18) ने घर की कुछ दूरी पर लगे बबूल के पेड़ पर रस्सी से एक साथ फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. 

दिल्ली के रोहिणी में भागते हुए युवक पर फिल्मी अंदाज में फायरिंग

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दोनों के पैर जमीन में घिसट रहे थे. लड़की की मांग में सिंदूर भर हुआ था. माना जा रहा है कि आत्महत्या से पूर्व दोनों ने शादी की रस्में पूरी की होंगी."  कोतवाल ने युगल के पड़ोसियों के हवाले से बताया कि दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाह रहे थे, लेकिन परिजन विरोध कर रहे थे.

साइबर सिटी गुरुग्राम में बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाला गार्ड गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है.

Video: डेटिंग ऐप से दोस्ती कर की महिला की हत्या

(इनपुट एजेंसी से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com