विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2024

VIDEO : घर के बाहर रंगोली बना रही थी 2 लड़कियां, तेज रफ्तार कार ने आकर कुचला

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दो लड़कियां रंगोली बना रही है, तभी उन्हें तेज कार आकर कुचल देती है.

VIDEO : घर के बाहर रंगोली बना रही थी 2 लड़कियां, तेज रफ्तार कार ने आकर कुचला
पुलिस हिरासत में कार ड्राइवर

दीवाली के मौके पर हर घर को बड़े ही शानदार तरीके सजाया जाता है. लोग रंगीन लाइट्स और झालरों से घर को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. दीवाली के मौके पर घर में रंगोली बनाना बड़ा आम है. घर के बाहर रंगोली बनाते हुए दो लड़कियों को कार ने कुचल दिया. दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर में दोनों लड़कियां रंगोली बना रही थी. तभी अचानक तेज रफ्तार में आ रही कार ने दोनों को कुचल दिया.

सीसीटीवी में कैद घटना

यह घटना दिवाली से पहले सोमवार को हुई और सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है. इस हादसे का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वे रंगोली बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, तभी अचानक तेज रफ्तार कार उन्हें आकर रौंद देती है. तेज रफ्तार में आ रही कार सड़क किनारे खड़े कुछ दोपहिया वाहनों को टक्कर मार देती है. कुछ सेकंड पहले ही वाहन ने सड़क पर चल रही एक महिला को टक्कर मार दी थी.

पुलिस की हिरासत में आरोपी

आरोपी, जो अपने दोस्त के साथ कार चला रहा था, घटना के बाद मौके से भागता हुआ दिखाई दिया. हालांकि बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया और कार भी जब्त कर ली गई. पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car Runs Over 2 Girls Making Rangoli, Indore Accident, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com