विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2020

भाजपा नेता की उसके पति ने गोली मारकर हत्या की, अवैध संबंध का था शक

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव फोन पर अपनी बहन से बात कर रही थी, इसी दौरान उसके पति सुनील ने उसे गोली मार दी

Also Read in
भाजपा नेता की उसके पति ने गोली मारकर हत्या की, अवैध संबंध का था शक
प्रतीकात्मक फोटो.
  • हत्या की वारदात के बाद आरोपी सुनील फरार हो गया
  • पूर्व सैनिक सुनील एक निजी कंपनी में सुरक्षा अधिकारी है
  • गुड़गांव के सेक्टर 10 ए थाने में मामला दर्ज किया गया
चंडीगढ़:

हरियाणा में गुड़गांव की एक भाजपा नेता की उनके पति ने अवैध संबंध के संदेह में कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है. गुड़गांव के सेक्टर 10 ए थाने में यह मामला दर्ज किया गया है.

थाने के एक अधिकारी ने इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव यह नेता शनिवार शाम फोन पर अपनी बहन से बात कर रही थी, उसी दौरान उसके पति सुनील ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उस पर गोली चला दी. अधिकारी ने कहा, ‘‘ उनके पति को संदेह था कि उनका (भाजपा नेता का) अवैध संबंध है. सुनील पूर्व सैनिक है और एक निजी कंपनी में सुरक्षा अधिकारी की नौकरी करता है.''

पुलिस अधिकारी के अनुसार इस घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया. गुड़गांव के सेक्टर 10 के थाने में महिला के पति और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Leader Shot Dead, Husband Murdered Wife, Illegal Sexual Relation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com