बिहार के सारण जिले में पांच युवकों ने कथित तौर पर 10 साल की बच्ची के साथ उसके स्कूल के पास गैंगरेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी. यह घटना शनिवार को जलालपुर थाना क्षेत्र के भटकेशरी गांव के पास हुई. पीड़िता प्राथमिक स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा थी, जिसे स्कूल परिसर से करीब 200 मीटर की दूरी पर पाया गया. कथित तौर पर आरोपी पीड़िता को झाड़ियों के पीछे ले गए और एक-एक करके उसके साथ गैंगरेप किया. गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी.
स्थानीय ग्रामीणों ने युवकों के एक समूह को इलाके से भागते हुए देखकर तुरंत शोर मचाया. इसके तुरंत बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई और आरोपियों को पकड़ लिया गया. बच्ची की पहचान कर ली गई है और घटना के बारे में परिवार और स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
पांचों आरोपियों को किया गिरफ्तार
ग्रामीणों की मदद से जिला पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. सारण के एसपी कुमार आशीष ने कहा, "हमने जांच में सहायता के लिए घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया है."
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सारण रेंज के पुलिस महानिदेशक नीलेश कुमार, एसपी कुमार आशीष, ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी और उपनिरीक्षक राजकुमार समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने जलालपुर और बनियापुर थाने की टीमों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और गहन जांच की.
इस मामले को लेकर सारण एसपी ने कहा कि सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
आरोपियों ने अपराध कबूला: सारण एसपी
एसपी कुमार आशीष ने कहा, "हमने जलालपुर थाने में पॉक्सो एक्ट और हत्या के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है. हमने लड़की के परिवार को आश्वासन दिया है कि इस मामले में तुरंत सुनवाई की जाएगी और उन्हें न्याय मिलेगा." एसपी ने कहा कि लड़की के परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी.
साथ ही कहा, "हमने लड़की का शव बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है."
स्थानीय लोग इसमें शामिल लोगों के लिए मृत्युदंड की मांग कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं