भोपाल में कोचिंग क्लास से लौटते वक़्त 19 साल की छात्रा से गैंगरेप..
- भोपाल में हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास लड़की को अगवा कर लिया
- पुलिस ने गैंगरेप के चार आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है
- एक पर पहले से कई मामले दर्ज हैं
भोपाल में कोचिंग क्लास से लौटते वक़्त 19 साल की छात्रा से गैंगरेप की खबर है. पुलिस ने गैंगरेप के चार आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक़ हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास चार लोगों ने लड़की को अगवा कर लिया. फिर एक पुलिया के नीचे ले गए और लड़की के साथ गैंगरेप किया.
पंजाब के जलालाबाद में 11वीं की छात्रा की गैंगरेप के बाद मौत
बाद में लड़की को मरा हुआ समझ कर चारों मौक़े से फ़रार हो गए. हालांकि पुलिस ने चारों को अपनी गिरफ़्त में ले लिया है. भोपाल के हबीबगंज आरपीएफ चौकी से महज 100 मीटर दूर आरोपियों ने एक छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया. पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि उन्हें एफआईआर दर्ज कराने के लिये कई घंटे तक पुलिसवालों ने चक्कर लगवाया.
VIDEO : भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास चार लोगों ने लड़की को अगवा कर रेप किया...
फिलहाल इस मामले में एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें एक पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rape