विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2018

सावधान! नए साल में ATM इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का खयाल, वर्ना लग सकती है लाखों की चपत

Cyber Crime के बढ़ते दायरे की वजह ATM इस्तेमाल करते समय हमेशा चौक्कना रहने की जरूरत

सावधान! नए साल में ATM इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का खयाल, वर्ना लग सकती है लाखों की चपत
प्रतीकात्मक चित्र
  • एटीएम में किसी दूसरे से न लें मदद
  • किसी भी तरह के शक होने के बाद पुलिस को दें सूचना
  • सुनसान इलाके में एटीएम का न करें इस्तेमाल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: नए साल पर आपको साइबर क्राइम को लेकर खासा जागरूक होने की जरूरत है. पिछले साल जारी किए गए अलग-अलग आकंड़ों के अनुसार साइबर क्राइम का दायरा हर दिन बढ़ रहा है. ऐसे में नए साल में आप खुदको बचा सकें इसके लिए जरूरी है कि नए साल में शुरू से ही कुछ अहम सावधानियों को ध्यान में रखें. आज हम आपको एटीएम इस्तेमाल करते समय बरतने वाली सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं. आप नए साल में इन अहम बातों का खयाल रखकर अपने एटीएम कार्ड को हैक होने से रोक सकते हैं. साइबर कानून विशेषज्ञ पवन दुग्गल भी मानते हैं कि अगर आप कुछ अहम बातों का ध्यान रखें तो आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं. इसके लिए आपको एटीएम इस्तेमाल करते समय इन बातों को हमेशा खयाल रखना चाहिए....

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग मां की पेंशन के लिए बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतारा

सुनसान इलाके में न करें इस्तेमाल 
बड़े नुकसान से बचने के लिए नए साल में आपको यह तय करना चाहिए कि आप कभी उस एटीएम का इस्तेमाल नहीं करेंगे जो सुनसान इलाके में हों. बीते कुछ समय में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जिसमें आरोपियों ने इन इलाकों के एटीएम पैनल के साथ छेड़छाड़ की हो. ऐसा करके वह आपके कार्ड से जुड़ी अहम जानकारी चुरा सकते हैं. और इन जानकारियों के आधार पर वह किसी भी वक्त आपके खाते में रखी रकम को साफ कर सकते हैं. लिहाजा आपको किसी भी सुनसान इलाके में लगे एटीएम के इस्तेमाल से बचना चाहिए.

पैनल में कार्ड डालने से पहले करें जांच
देश में किसी भी एटीएम का इस्तेमाल करने से पहले आपको उसके कार्ड पैनल की जांच करनी चाहिए. कार्ड हैकिंग के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें आरोपी युवक एटीएम के कार्ड पैनल में ही चिप लगाकर दूसरों के कार्ड से जुड़ी जानकारी लेते हैं. ऐसे में किसी भी एटीएम में कार्ड डालते समय आपको पहले कार्ड पैनल की सही से जांच करनी चाहिए. किसी भी तरह की खुरदरी चीज के लगे होने की स्थिति में आप पुलिस को इसकी सूचना दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड से जुड़ी ये जानकारी कभी न करें साझा, लग सकती है आपको लाखों की चपत

बगैर गार्ड के एटीएम का न करें इस्तेमाल
दिल्ली पुलिस समते देश की अन्य पुलिस ने पिछले साल ऐसे कई एटीएम का पता लगाया जिसके साथ इसलिए छेड़छाड़ की गई क्योंकि वहां कोई गार्ड नहीं था. एटीएम के बाहर गार्ड की तैनाती न होने का मतलब है कि उस एटीएम के साथ छेड़छाड़ होनी की संभावना ज्यादा है. लिहाजा आप कोशिश करें कि कभी भी इस तरह के एटीएम का इस्तेमाल न ही करें.  
हर दो से तीन महीने पर बदलें एटीएम पिन
अपने बैंक खातों को आरोपियों की पहुंच से दूर रखने के लिए आपको समय दर समय अपने एटीएम का पिन भी बदलते रहना चाहिए.

VIDEO: मामूली सी टक्कर बनी मौत की वजह


पवन दुग्गल ने बताया कि अगर आप हर छह स आठ महीने में अपने एटीएम का पिन बदलते हैं तो इससे आपके खाते व आपके कार्ड को हैक करने की संभावनाएं काफी कम हो जाती हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com