विज्ञापन

बारामती प्लेन हादसा: AAIB की तकनीकी जांच जारी, VSR Ventures पर विशेष ऑडिट शुरू

नागरिक विमानन मंत्रालय के अनुसार, जांच पूरी तरह तकनीकी पहलुओं और उपलब्ध सबूतों पर आधारित है. इसमें मलबे की जांच, रखरखाव रिकॉर्ड का अध्ययन और आवश्यक लैब परीक्षण शामिल हैं.

बारामती प्लेन हादसा: AAIB की तकनीकी जांच जारी, VSR Ventures पर विशेष ऑडिट शुरू
ICAO नियमों के अनुसार 30 दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की जाएगी
  • बारामती विमान हादसे की जांच ICAO Annex-13 नियमों के तहत AAIB द्वारा तकनीकी और सबूतों के आधार पर की जा रही है
  • हादसे वाले विमान के दो फ्लाइट रिकॉर्डर में से डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर का डेटा दिल्ली में निकाल लिया गया है
  • कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर आग से खराब होने के कारण उसकी जांच के लिए निर्माता देश से तकनीकी सहायता मांगी गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

बारामती प्लेन हादसे की जांच जारी है. AAIB यह जांच ICAO Annex-13 और विमान दुर्घटना जांच नियमों के तहत कर रहा है. हादसे वाले विमान में दो फ्लाइट रिकॉर्डर थे. डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर का डेटा दिल्ली में AAIB ने निकाल लिया था. वहीं कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर आग से खराब हो गया था, इसलिए इसके विश्लेषण के लिए निर्माता देश से तकनीकी मदद मांगी गई है.

जांच प्रक्रिया तकनीकी और सबूतों पर आधारित

नागरिक विमानन मंत्रालय के अनुसार, जांच पूरी तरह तकनीकी पहलुओं और उपलब्ध सबूतों पर आधारित है. इसमें मलबे की जांच, रखरखाव रिकॉर्ड का अध्ययन और आवश्यक लैब परीक्षण शामिल हैं. ICAO नियमों के अनुसार 30 दिन के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की जाएगी, जबकि अंतिम रिपोर्ट बाद में आएगी.

ये भी पढ़ें : अजित पवार विमान हादसे का नया फुटेज आया सामने, क्रैश के बाद मलबे में हुआ था विस्फोट

पिछला ऑडिट और कंपनी की स्थिति

साल 2025 में DGCA ने 51 नॉन-शेड्यूल ऑपरेटर्स का ऑडिट किया था. हादसे से पहले VSR Ventures की कई बार सुरक्षा, मेंटेनेंस और दस्तावेजों की जांच हुई थी. इन जांचों में जो भी कमियां सामने आई थीं, उन्हें पूरी तरह दूर कर दिया गया था. हादसे के बाद DGCA ने VSR Ventures का विशेष ऑडिट शुरू किया.

ये भी पढ़ें ; मुझे भी संदेह, अजित दादा के साथ साजिश हुई... बारामती विमान हादसे पर भतीजे रोहित पवार का बड़ा दावा

नियमों के अनुसार कार्रवाई

इस ऑडिट में ऑपरेशन, मेंटेनेंस, पायलट ट्रेनिंग, सेफ्टी सिस्टम और CVR/FDR निगरानी सहित कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की जा रही है. यह ऑडिट 4 फरवरी 2026 से चल रहा है और जल्द पूरा होगा. नियमों के अनुसार जरूरत पड़ी तो कार्रवाई की जाएगी. DGCA को अन्य VIP/VVIP उड़ान ऑपरेटर्स और हवाईअड्डों का भी विशेष ऑडिट करने के निर्देश दिए गए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com