विज्ञापन

अजित पवार विमान हादसा: DGCA का बड़ा एक्शन, VSR वेंचर्स के 4 विमानों की उड़ान पर रोक

अजित पवार विमान हादसे के बाद DGCA ने सुरक्षा मानकों में गंभीर चूक पाए जाने पर वीएसआर वेंचर्स के चार लियरजेट विमानों को ग्राउंड कर दिया है. कंपनी को सुरक्षा मानकों का पालन करना पड़ेगा.

अजित पवार विमान हादसा: DGCA का बड़ा एक्शन, VSR वेंचर्स के 4 विमानों की उड़ान पर रोक
  • DGCA ने वीएसआर वेंचर्स के चार लियरजेट विमानों को सुरक्षा मानकों में गंभीर चूक के कारण ग्राउंड किया
  • वीएसआर वेंचर्स के लियरजेट 45 विमानों का विशेष सुरक्षा ऑडिट कराया गया जिसमें मेंटेनेंस में गड़बड़ी पाई गई
  • DGCA ने चार विमानों के उड़ान संचालन पर तत्काल रोक लगाई है और कंपनी से सुरक्षा मानक पूरी करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे मामले में विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बड़ी कार्रवाई की है. DGCA ने सुरक्षा मानकों में गंभीर चूक पाए जाने पर वीएसआर वेंचर्स पर एक्शन हुआ है और कंपनी के चार लियरजेट विमानों को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिया गया है. ऑडिट में एयरवर्दीनेस और मेंटेनेंस प्रक्रियाओं में भारी गड़बड़ी मिलने के बाद विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. NCP शरद पवार गुट के विधायक अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने इस पूरे मामले को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए.

वीएसआर वेंचर्स के 4 विमानों की उड़ान पर रोक

जानकारी के अनुसार, DGCA ने मेसर्स वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के लियरजेट 45 विमान (VT-SSK) का विशेष सुरक्षा ऑडिट कराने का आदेश दिया. ऑडिट टीम को जांच के दौरान सुरक्षा मानकों और रखरखाव में गंभीर कमियां मिलीं. इसके बाद VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV, और VT-TRI पंजीकरण वाले लियरजेट विमानों के संचालन पर तत्काल रोक लगा दी गई है. DGCA ने यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है.

ऑडिट टीम ने पाया कि कंपनी उड़ान संचालन और एयरवर्दीनेस के निर्धारित नियमों का पालन नहीं कर रही थी. अब ये विमान तब तक उड़ान नहीं भर सकेंगे जब तक कंपनी डीजीसीए के सुरक्षा मानकों को पूरी तरह बहाल नहीं करेगी. कंपनी को रूट कॉज एनालिसिस भी जमा करनी होगी.

रोहित पवार ने उठाए थे गंभीर सवाल

बता दें कि अजित पवार विमान क्रैश मामले में एनसीपी विधायक रोहित पवार ने गंभीर सवाल उठाए थे. उन्होंने इस हादसे को महज एक दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसे साजिश तक करार दिया था. उन्होंने वीएसआर वेंचर्स पर भी सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि नियमों को ताक में रखकर विमान में एक्स्ट्रा ईंधन रखा गया था. उन्होंने सवाल किया कि जब रास्ते में ईंधन भरा जा सकता था, तो टैंक को पूरी तरह क्यों भरा गया? इसके अलावा रोहित ने विमान ऑपरेटर वीएसआर वेंचर्स और नागरिक उड्डयन मंत्री के बीच कथित संबंधों का हवाला देते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

यह भी पढ़ें: किससे बात कर रहे थे पायलट? अजित पवार प्लेन हादसे पर NCP नेता ने सवाल उठाते हुए की ये मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajit Pawar Plane Accident, Ajit Pawar Plane Black Box, Ajit Pawar Plane Accident News, DGCA, VSR Ventures Learjet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com