विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2018

दूल्हे ने कहा-लड़की चलाती है व्हाट्सएप, नहीं करूंगा शादी, फिर रखी 65 लाख दहेज की शर्त

उत्तर-प्रदेश के अमरोहा में सिर्फ व्हाट्सएप चलाने के चलते शादी टूटने की खबर सामने आई है.

दूल्हे ने कहा-लड़की चलाती है व्हाट्सएप, नहीं करूंगा शादी, फिर रखी 65 लाख दहेज की शर्त
अमरोहा में दूल्हे कमर हैदर ने लड़की पर जरूरत से ज्यादा व्टाह्सअप चलाने का आरोप लगाकर शादी से इन्कार कर दिया.
उत्तर-प्रदेश के अमरोहा में एक दूल्हे  ने सिर्फ इस वजह से लड़की से शादी से इन्कार कर दिया, क्योंकि वह व्हाट्सअप पर ज्यादा समय बिताती थी. दूल्हे ने बारात ले जाने से इ्कार कर दिया. बाद में उसने  कहा कि 65 लाख रुपये मिलने पर ही वह बारात ले जाएगा. इस पर लड़की के परिवार ने कहा कि मामला व्हाट्सअप नहीं बल्कि दहेज से जुड़ा है. दरअसल अमरोहा के नौगावां सादात कस्बे के मोहल्ला शाहफरीद निवासी उरुज मेंहदी ने अफनी बेटी का निकाह नोगावा सादात कस्बे के ही फकरपुरा मुहल्ले के कमर हैदर के घर तय किया था.  पांच सितंबर को लड़की के परिवार वाले बारात के स्वागत का इंतजार कर रहे थे. शाम बीत जाने पर भी बारात नहीं आई तो लड़की के पिता उरुज मेंहदी ने अपने भाई को लड़के के घर भेजा.
शादी का झांसा देकर महिला पुलिसकर्मी से रेप के आरोप में थाना प्रभारी पर मामला दर्ज 
  लड़की के पिता के मुताबिक-उन्होंने लड़की पर व्टाट्सएप चलाने का आरोप लगाकर निकाह से इन्कार कर दिया. जब कफी मिन्नतें की गईं तो लड़के वालों ने 65 लाख रुपये दहेज की मांग रख दी.उधर शादी न होने पर लड़की के परिवारन नोगावा सादात थाने में तहरीर दी है.  थाने में शिकायत दर्ज की. कहा कि लड़के वाले 65 लाख रुपये दहेज मांग रहे हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. बता दें कि इसके पहले तीन सितंबर को बरेली से एक घटना सामने आई थी.जिसमें  दहेज की मांग पूरी न होने पर 20 वर्षीय युवती को पति सहित ससुरालवालों पर मार डालने का आरोप लगा था.

वीडियो-नेशनल रिपोर्टर: रोहतक में झूठी शान के नाम पर हत्या 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com