विज्ञापन

दीवाली से पहले अमरोहा में गोकशी से तनाव, बजरंग दल ने घंटों हाईवे किया जाम; 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दीपावली से पहले गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने के बाद तनाव फैल गया. नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक ई-रिक्शा से गोवंशीय पशु के अवशेष बरामद किए, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया

दीवाली से पहले अमरोहा में गोकशी से तनाव, बजरंग दल ने घंटों हाईवे किया जाम; 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड
बजरंग दल के कार्यकर्ता का प्रदर्शन
NDTV
  • अमरोहा के लकड़ा चौराहे पर पुलिस ने बैटरी ई-रिक्शा से गोवंशीय पशु के अवशेष बरामद किए थे.
  • बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्का जाम किया था.
  • अवैध कटान नौगांव सादात थाना क्षेत्र की सीमा में हुआ और अवशेष ई-रिक्शा में ले जाए जा रहे थे.
अमरोहा:

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने के बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई. मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के लकड़ा चौराहे का है, जहां पुलिस ने शक के आधार पर एक बैटरी ई-रिक्शा को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान ई-रिक्शा से गोवंशीय पशु के अवशेष बरामद हुए. घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अमरोहा-नौगांव मार्ग पर कई घंटों तक चक्का जाम रखा, जिससे यातायात प्रभावित रहा. बजरंग दल के नेताओं का आरोप है कि दीपावली से पहले माहौल खराब करने की कोशिश के तहत गोवंशीय पशु का अवैध कटान किया गया. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ एनकाउंटर की भी मांग की.

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गोवंशीय पशु का अवैध कटान अमरोहा के नौगांव सादात थाना क्षेत्र की सीमा में किया गया था, जबकि उसके अवशेष ई-रिक्शा के जरिए ले जाए जा रहे थे. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को समझाकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका.

बजरंग दल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख हेमंत सारस्वत ने कहा कि गोवंशीय पशुओं के अवैध कटान में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही लापरवाही के आरोप में रजबपुर चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने की कार्रवाई भी की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें : Diwali Puja Shubh Muhurat: दिवाली पर आपके शहर में क्या रहेगा लक्ष्मी-गणेश पूजन का मुहूर्त? जानिए सही समय और महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amroha News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com