विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2018

एआईजी ने छात्रा को यौन संबंध न बनाने पर खतरनाक परिणाम भुगतने की धमकी दी

अमृतसर में विधि छात्रा ने पंजाब पुलिस के सहायक महानिरीक्षक के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई

एआईजी ने छात्रा को यौन संबंध न बनाने पर खतरनाक परिणाम भुगतने की धमकी दी
प्रतीकात्मक फोटो.
  • एआईजी तीन महीनों से छात्रा को फोन करके धमका रहे थे
  • अमृतसर के एक होटल में बलात्कार का प्रयास भी किया
  • पीड़ित विवाहित छात्रा होशियारपुर जिले की निवासी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अमृतसर: कानून की पढ़ाई कर रही 26 वर्षीय एक छात्रा ने पंजाब पुलिस के सहायक महानिरीक्षक पर धमकी देने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है.

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अमृतसर पुलिस आयुक्त के कार्यालय में मंगलवार की शाम इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई. महिला ने आरोप लगाया कि एआईजी पिछले तीन महीनों से उसे फोन कर रहे थे और यौन संबंध नहीं बनाने पर खतरनाक परिणाम भुगतने की धमकी देते थे.

उन्होंने बताया कि महिला विवाहित है. उसने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारी ने अमृतसर के एक होटल में उससे बलात्कार का प्रयास भी किया था. होशियारपुर जिले की निवासी महिला ने यह भी दावा किया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उसकी मां को जानता है.    

अमृतसर पुलिस आयुक्त एसएस श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई के लिए शिकायत राज्य के पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com